
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने घर-घर दस्तक अभियान के अंतर्गत संचारी रोगों की रोकथाम के लिए बैठक का आयोजन बचत भवन स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में किया।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि, लोगों को अधिक से अधिक संचारी रोगों के बारे में जागरूक किया जाए। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के बारे में जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि, संचारी रोगों की रोकथाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की साफ-सफाई और लोगों को शौचालयों के प्रयोग के लिए जागरूक किया जाए। पशुओं में संचारी रोगों को रोकने के लिए समय से उनका टीकाकरण किया जाए। इसके लिए जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि, सभी गोआश्रय स्थलों में पशुओं का टीकाकरण कराया जाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के लोग उपस्थित रहे।