
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: सुरेन्द्र कुमार मौर्य, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता रायबरेली ने बताया है कि, जनपद के समस्त उर्वरक बिक्री केन्द्रों द्वारा 01 अप्रैल 2023 से 12 जुलाई 2023 तक 2592.00 मै0टन सामान्य यूरिया एवं 3500.00 मै0टन सामान्य डी0ए0पी0 उर्वरक का वितरण किया गया है।
आपको बता दें कि, सुरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया, वर्तमान समय में जनपद के समस्त उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर 5593.00 मै0टन सामान्य यूरिया एवं 1978.00 मै0टन सामान्य डी0ए0पी0 उर्वरक का स्टॉक वितरण हेतु अवशेष है तथा जनपद के पी0सी0एफ0 बफर में सामान्य यूरिया 900.00 मै0टन एवं सामान्य डी0ए0पी0 500.00 मै0टन प्रेषण हेतु अवशेष है। 14 जुलाई 2023 को जनपद रायबरेली को 3388.00 मै0टन सामान्य डी0ए0पी0/एन0पी0के0 की रैक प्राप्त होने वाली है।