
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदर गढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में विज्ञान के विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अभिरुचि में प्रोत्साहन हेतु विज्ञान अध्यापकों अभिषेक राज त्रिपाठी, आदर्श शुक्ला और सुमन बहादुर की देखरेख में एक मिशन द्वारा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) के प्रोत्साहन हेतु बच्चों द्वारा उन्हें वैज्ञानिक एक्टिविटी करके शुभकामनाएं भेजी गई।
आपको बता दें कि, बतौर मुख्य अतिथि आर0के0 तिवारी इंचार्ज फायर ऑफिसर महराजगंज ने अपनी गरिमामई उपस्थिति से बच्चों के मून मिशन चंद्रयान-3 को काल्पनिक स्पेस में भेजने हेतु बच्चों की सराहना की, तथा आशीर्वाद स्वरुप बच्चों को अमूल्य ₹1000 पुरस्कार दिए।
प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने बताया कि, मून मिशन चंद्रयान-3 का फोकस चंद्रमा पर सुरक्षित लैंड करने का है। सन् 2019 में chandrayaan-2 की नाकामी लैंडिंग की समस्याओं से जुड़ी थी। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में स्थित बर्फ के क्रेटर भंडार जो पानी के भविष्य में बहुत बड़े स्रोत होंगे।
उन्होंने बताया कि, हीलियम-3 जैसा अमूल्य खनिज भी वहां मिलने की आशा है। आर्टेमिस मून मिशन के रूप में चंद्रमा पर मानव को भेजने की शुरुआत मानवरहित यान ओरियन के प्रक्षेपण से शुरू हुई। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान आर्टेमिस मिशन से (इसरो) को जोड़ने की पहल हुई है। भविष्य में भारत जिस तरह चंद्रयान गगनयान और आदित्य मिशन पर काम कर रहा है इससे हमारा देश अंतरिक्ष में एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है।
उन्होंने बताया कि, उनके विद्यालय के बच्चे देश के भावी स्पेस इंजीनियर होंगे। इनमें कक्षा 9 तथा कक्षा 11 के बच्चे सुमित, मयंक, आयुष, आर्यन, अभिषेक, आकृति, आर्यमान, महिमा, पारुल, सिखा ने इस मिशन को अल्प समय में पूरा किया।
इस अवसर पर कालेज के गणमान्य अध्यापक उपस्थित रहे।