
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बचत भवन के सभागार में गोशाला से सम्बन्धित जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक की गई।
आपको बता दें कि, बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि, सभी गोआश्रय स्थलों पर भूसा स्टॉक रखा जाए। पशुओं के रहने के स्थान पर पर्याप्त शेड की व्यवस्था रखी जाए। पशुओं के चारा, पानी और चिकित्सा की समय समय पर समीक्षा की जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि, बारिश के मौसम में गोशालाओं में कीचड़ ना हो। गोवंश पशुओ की टैगिंग की जाए। सभी गोआश्रय स्थलों में पौधारोपण कराया जाए। इसमें खंड विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारी का सहयोग लिया जाए। इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि गोआश्रय स्थलों में जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा समय से पशुओं का टीकाकरण कराया जाए। पशुओं के हरे चारे के लिए चारागाहों का विकास किया जाए।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी के अतिरिक्त गोआश्रय स्थलों की जांच करने के लिए नामित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।