
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के पूरे सुखई स्थिति विद्या भारती विद्यालय स्वदेश सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज महराजगंज में सत्र 2022-23 के प्रथम तीन स्थान प्राप्त भैया बहनों को समाजसेवी राम वीर प्रजापति ने विद्यालय आकर सम्मानित किया।
आपको बता दें कि, उन्होंने भैया बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, आज आप सब अपनी कड़ी मेहनत और लगन के कारण सम्मानित हुए हैं। इसी तरह आगे बढ़ते रहो, उनकी यही शुभेच्छा है। उन्होंने काव्य गायन से भी भैया बहनों को संस्कार एवं कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया।
समिति के संरक्षक सरदार फत्ते सिंह ने अस्वस्थता के बावजूद भी भैया बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, कठिन परिश्रम करने वालों का पसीना समाज में नगीना बनकर चमकता है। आचार्य परिवार को बधाई देते हुए स्थान प्राप्त भैया बहनों को शुभाशीष दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता समिति सदस्य रमेश अवस्थी ने परिश्रम के प्रति साधना को एक रोचक कहानी के माध्यम से समझाया। सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष शोभ नाथ वैस्य, आचार्य राकेश, कल्याण, विचित्र, राम आनन्द, पुनीत, आचार्या बहन सरोज, समस्त आचार्य परिवार व भैया बहन उपस्थित रहे।
कक्षा दशम में जिले की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त भैया आरव द्विवेदी को विशेष पुरस्कार से विभूषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भैया अश्वनी ने किया एवं अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कराया। समिति के उपाध्यक्ष शोभ नाथ ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।