
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरूष, भारत के उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।
आपको बता दें कि, इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि ‘‘बाबू जगजीवन राम’’ शीर्ष राजनेता के साथ एक समाज सुधारक भी थे, जिन्होंने छुआ-छूत और सामाजिक समानता के लिए लड़ाई लड़ी।
शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने कहा कि, उप-प्रधानमंत्री के सामाजिक कार्यो एवं देष निर्माण में उनकी भूमिका के लिए उन्हें हमेषा याद रखा जाएगा।
कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने श्रद्धाजंलि कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि, बाबू जगजीवन राम का सम्पूर्ण जीवन राजनैतिक, सामाजिक सक्रियता और विषिष्ट उपलब्धियों से भरा रहा है, ‘‘बाबू जी’’ का ऐसा व्यक्तित्व था, जिसने कभी अन्याय से समझौता नही किया एवं दलितों को सम्मान के लिए हमेषा संर्घषरत रहें।
श्रद्धाजंलि देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष बी0के0 शुक्ल, विजयशंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ल, प्रवक्ता महताब आलम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी इलियास, सईदुल हसन, महेश शर्मा, राज कुमार दीक्षित, राहुल बाजपेई, घनश्याम शुक्ला, अलका सिंह राजपूत, अम्बरीश बाजपेई, दिलीप तिवारी, हाजिफ रियाज, अनिल मिश्रा, चन्द्र प्रकाश बाजपेई, आशीष द्विवेदी, सुनील सिंह भदौरिया, सुनील कुमार, सूर्य कुमार बाजपेई, सर्वोत्तम मिश्रा, संजीव शुक्ल, मनोज मिश्रा, सोनू खान, अरशद खान, सुमित, अंकुर सिंह चैधरी, अभय सिंह, शादाब खान, गोविन्द सोनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।