
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ईकाई महराजगंज के नगर अध्यक्ष रिंकू जायसवाल व महामंत्री मुकेश मोदन वाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा आज बुधवार को महराजगंज कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल को भगवान राम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि, इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इकाई महराजगंज के अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने कहा कि, कोतवाल श्याम कुमार पाल को आए लगभग छः महीने हो गए हैं, इन छः महीनों में महराजगंज क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगा है, और पुलिस पर आम जनमानस का भरोसा भी बढ़ा है। कोतवाली प्रभारी की सरलता एवं सहजता की वजह से फरियादी खुले मन से बे हिचक अपनी बात रख रहे हैं, और उन्हें न्याय भी मिल रहा है, और लोग भय मुक्त वातावरण में रह रहे हैं। श्री जायसवाल ने आगे कहा कि, कोतवाल द्वारा व्यापारियों की समास्याओं पर भी प्रभावी ढंग से कम किया जा रहा है।
इस मौके पर जय प्रकाश सोनी, शिव कैलाश सोनी, कंचन वर्मा, निशु वर्मा, अजय वैश्य, माता दीन, गुड्डू साहू, बृजेश सोनी बब्लू वैश्य प्रिंस चौरसिया बब्लू वर्मा, अशोक साहू, विनीत वैश्य, प्रिकंल सिंह सहित लोग मौजूद रहे।