
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आज जनपद रायबरेली आज महासंपर्क अभियान के तहत विकासखंड ऊंचाहार के ग्राम पंचायत पट्टी रहस कैथवल में बूथ संख्या 343 पश्चात् ग्राम पंचायत कल्याणी के बूथ संख्या 329 में घर.घर संपर्क कर मोदी जी के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया।
आपको बता दें कि, इसी प्रकार मंत्री ने विकासखंड रोहनिया के ग्राम प्रयागपुर नंदौरा एवं इटौरा बुजुर्ग में भी घर घर सम्पर्क कर PM मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया तथा जानकारी दी।