
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आवाहन पर संपूर्ण प्रदेश में ऑनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद यहां महराजगंज नगर इकाई के पदाधिकारियों द्वारा जनपद मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महराजगंज के अध्यक्ष पिंटू सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा के नेतृत्व में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव को एक ज्ञापन सौंपा गया। उद्योग व्यापार मंडल महराजगंज इकाई के अध्यक्ष अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू ने ऑनलाइन ट्रेडिंग से हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, ऑनलाइन ट्रेडिंग से व्यापारी तबाह हो रहे हैं। अगर इस पर रोक न लगी तो देशभर के सात करोड़ से अधिक व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, ऑनलाइन ट्रेडिंग से जूझ रहे व्यापारियों की मांग है कि, इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
व्यापारी नेता पिंटू सिंह ने जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा है कि, आनलाइन ट्रेडिंग को हटाइए, भारत के सात करोड़ खुदरा व्यापारियों और उनके कर्मचारियों का जीवन बेरोजगार हो जाएगा।
व्यापारी नेता अंकुर गुप्ता ने कहा कि, आनलाइन ट्रेडिंग से कुछ ही व्यापारियों का फायदा है, बाकी सभी आर्थिक नुकसान के उस दौर से गुजर रहे हैं, जहां जीवन का गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा।
इस मौके पर प्रिंशू वैश्य, लाला मनिहार, बब्बू वर्मा, कृष्ण कुमार कसेरा, मनीष वैश्य, प्रेम नाथ गुप्ता, सतीश कुशमेस, कौशर कुरैशी आदि लोग उपस्थित रहे।