
सार……..
⭕ उत्कृष्ट प्रोजेक्ट एवं असाइनमेंट के साथ बच्चे स्कूल लौटे।
विस्तार………..
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदर गढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में गर्मियों की छुट्टी के बाद बच्चे अपना प्रोजेक्ट तथा असाइनमेंट लेकर स्कूल पहुंचे। छुट्टियों में जिन बच्चों का बर्थडे था, वह आज स्कूल खुलने पर सब के द्वारा मनाया गया।
आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने सभी बच्चों को सूचना भेजी थी कि, बच्चे उनके द्वारा छुट्टियों में “एक होमवर्क ऐसा भी” जिसमें बच्चे खुशी-खुशी व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करते हैं, करने को कहा था। उसी विषय में अपने अनुभव आकर सभी बच्चों के सामने बताएं। जिसमें केजी के बच्चे पीहू ने कहा कि, उन्होंने चिड़ियों को दाना पानी रोज दिया, पेड़ों को पानी दिया। वहीं केजी की अंशिका यशवर्धन ने कहा कि, मम्मी-पापा की सेवा की, पैर दबाए।
इसके अलावा वेदांश, सुहानी, आदित्य तिवारी कक्षा 1 ने बताया कि, चिड़ियों को दाना-पानी तथा पेड़ों की सेवा किया। तनु अरुणेंद्र आरव, कृतिका, यशवर्धन, वैष्णवी, अभिज्ञान, आवेग ने घर के कार्यों को करना सीखा। कुकिंग सीखा, पशु पक्षियों पेड़ों की सेवा की।
इसी क्रम में कक्षा 10 की खुशी सिंह ने बताया कि, उन्होंने खेती के कार्यों को देखा, तथा गौरैय्या संरक्षण किया, पेड़ लगाए, मम्मी के कार्यों को सीखा। कक्षा 11 के अमित यादव ने कहा कि, बोर्ड परीक्षार्थियों को समय की कीमत समझनी चाहिए। कुछ साल घर में पढ़ाई के माहौल में ही रहना चाहिए। सभी बच्चे अपने बनाए गए प्रोजेक्ट लेकर आए थे। जिन्हें सबके सामने प्रदर्शित किया गया।
प्रधानाचार्य ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रोजेक्ट देखें तथा उनसे प्रोजेक्ट के बारे में पूछा। बच्चों ने बहुत ही सरल तरीके से कठिन विषय को बता दिया। कमल बाजपेई ने बताया कि, इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है तथा बच्चे प्रायोगिक एवं एक्टिविटी द्वारा कठिन विषय को आसानी से हल कर लेते हैं। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी, तथा भविष्य में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर गिरजा शुक्ला, पीआरओ राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, उमेश मिश्रा, मंजू सिंह, सरिता मिश्रा, अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, सुमन बहादुर, आलोक यादव, अभिषेक राज त्रिपाठी, शालिनी सिंह, ज्योति जायसवाल, फातिमा, साधना सिंह, शिवानी वर्मा, गर्विता सिंह, जय सिंह, प्रशांत तिवारी, निखिल शुक्ला, दिलीप कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।