
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को हिरासत में रखे हुए कुल 30 घंटे बीत गए हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने साफ नहीं किया है कि, उनको किस आधार पर रोका गया है। कांग्रेस नेता ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, यह सरकार घमंड में चूर है। इनका सत्ता का नशा उत्तर प्रदेश की जनता जल्द उतारने को बेताब है। प्रदेश का जनमानस 2022 विधानसभा के चुनाव का इंतजार कर रहा है।
आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता प्रिन्सू वैश्य ने कहा कि, अगर जल्द प्रियंका गांधी को रिहा नहीं किया गया, तो पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे, उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा कि, अगर भाजपा वाकई किसान के साथ हैं, तो मंत्री के ऊपर मुकदमा दर्ज कर मंत्री के बेटे को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, अन्यथा सारे कांग्रेसी मिलकर सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।