
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के हेवतहा नेवढ़िया, उड़वा व बिछिया में नुक्कड़ सभा एवं चौपाल लगाकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया एवं जनसमस्याएं सुनी।
आपको बता दें कि, भाजपा नेता श्री सिंह ने कहा कि, मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। विश्व की नजर भारत पर है की 7 वर्षों में भारत में अभूतपूर्व विकास किया, जहां 2014 के पहले गरीबों के पास छत नहीं थी। आज 90% गरीबों के पास पक्का मकान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मिला है। बहुत जल्द सभी जरूरतमंदों को पक्का मकान मिल जाएगा। योगी माफियाओं पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। जिससे प्रदेश में अपराध की घटनाएं बहुत कम हुई है। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व काम किए हैं। कोरोना जैसी महामारी के बाद भी उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर लगातार चल रहा है।
श्री सिंह ने कहा कि, इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कठोर कदम उठाए हैं। उन्होंने यहां के सपा विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, वह ऊंचाहार की जनता को छलने के साथ साथ अपमानित करने का काम कर रहे हैं। 2022 के चुनाव में निश्चित ही ऊंचाहार में कमल खिलेगा। श्री सिंह ने कहा कि, सरकारी योजनाओं के नाम पर यदि कोई अधिकारी कर्मचारी पैसा मांग रहा है, तो तुरंत उसकी शिकायत करें।
इस अवसर पर भाजपा नेता डीएन पाठक, युवा नेता दीपू सिंह चौहान, राम दत्त पांडे, कप्तान सिंह, विजय यादव, हरि सिंह, ओपी मौर्या, प्रधान प्रतिनिधि शुभम सिंह, प्रधान राम बहादुर सरोज, अंतिम मौर्या, कृष्ण कुमार यादव, आशीष सिंह, रावेन्द्र तिवारी, जितेंद्र सिंह, नरेंद्र यादव, रवि शंकर श्रीवास्तव, साध्वी सोनागिरी, राकेश पटेल, प्रेम राज पटेल, प्रकाश गौतम आदि उपस्थित रहे।