
सार……
लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हुई है। इस घटना के बाद लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया है।
●रविवार को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना में 4 किसान सहित आठ लोगों की जान गई। इस उपद्रव के बाद योगी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। नेताओं ने सरकार पर हमला बोला लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हरगांव में हिरासत में लिया गया।
भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है।
किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 3, 2021
विस्तार…….
लखनऊ: लखीमपुर खीरी में रविवार को हुए उपद्रव में किसान सहित आठ लोगों के मारे जाने के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस का दावा है कि, पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए लखीमपुर खीरी जा रहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी का दावा है कि, पुलिस ने प्रियंका गांधी को हरगांव से गिरफ्तार किया है। इससे पहले घटना की जानकारी मिलने पर लखनऊ पहुंची कांग्रेस नेता को पुलिस ने हाउस अरेस्ट में रखा था, लेकिन वह रात के समय चकमा देकर लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गईं।
कृषि कानूनों का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री के पुत्र द्वारा, गाड़ी से रौंदना घोर अमानवीय और क्रूर कृत्य है।
उप्र दंभी भाजपाइयों का ज़ुल्म अब और नहीं सहेगा।
यही हाल रहा तो उप्र में भाजपाई न गाड़ी से चल पाएंगे, न उतर पाएंगे। pic.twitter.com/huX8ZUQO08
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 3, 2021
आपको बता दें कि, बताया यह जा रहा है कि, पुलिस को चकमा देने के लिए प्रियंका अपने आवास से पैदल ही निकल पड़ीं, और कुछ दूरी पैदल चलने के बाद एक कार में सवार हो गईं। लखीमपुर खीरी के रास्ते में प्रियंका ने कहा कि, देश में किसानों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, उसके लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। कई महीनों से किसान अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुन नहीं रही है। रविवार की घटना बताती है कि, सरकार किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही है।
Youth Congress National President Srinivas BV claims "Priyanka Gandhi Vadra arrested from Hargaon." pic.twitter.com/PzmLiEUvUI
— ANI UP (@ANINewsUP) October 4, 2021
अधिकारियों के अनुसार, हिंसा की घटना में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई है। प्रियंका और पार्टी के नेता दीपिन्दर सिंह हुड्डा रविवार रात लखनऊ पहुंचे। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि, प्रियंका लखरीमपुर खीरी रवाना हो गई हैं। इससे पहले पार्टी के एक नेता ने कहा था, प्रियंका अभी (लखीमपुर खीरी के लिए) रवाना नहीं हुई हैं। उन्हें नजरबंद किए जाने की पूरी आशंका है। मकान के बाहर 300 पुलिसकर्मी और 150 महिला कांस्टेबल हैं। 300 से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता भी हैं।
लखीमपुर खीरी से दिल दहलाने वाली खबरें आ रहीं हैं!
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का क़ाफ़िला आंदोलनकारी किसानों पर चढ़ा दिया गया!
२ किसानों की मौत हो गई और कई घायल हैं।
विरोध को कुचलने का काला कृत्य जो किया है, साज़िश जब गृह मंत्री रच रहे हैं, फिर कौन सुरक्षित है?
— Jayant Chaudhary (@jayantrld) October 3, 2021
प्रियंका गांधी वाड्रा सीतापुर पुलिस को चकमा देकर सिधौली से दूसरे रास्ते से लखीमपुर के लिए निकल गई थीं, लेकिन चप्पे चप्पे पर पुलिस ने नाकेबंदी कर रखी थी। प्रियंका वाड्रा को थाना हरगांव क्षेत्र से हिरासत में लेकर सीतापुर मुख्यालय में पीएसी के गेस्ट हाउस में रखा गया है। अंदर किसी के जाने की इजाजत नहीं है। इसके बाद यूपी कांग्रेस ने लोगों से इलाके में जुटने के लिए कहा है। प्रियंका की योजना तिकुनिया की हिंसक घटना में मारे गए पीड़ित परिजनों से मिलने की थी।