
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अमावा मंडल कार्यालय पर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में गांधी जयंती को स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया गया, इसके उपरांत युवा मोर्चा अमावा मंडल की परिचय बैठक का भी आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला अध्यक्ष निखिल पांडेय व जिला उपाध्यक्ष हिमांशु सिंह ने दोनो महापुरुषों के चित्र माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
आपको बता दें कि, जिला अध्यक्ष निखिल पांडेय ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, हम भारतवासी बड़े ही सौभाग्यशाली है की हमारे देश में पूज्य महात्मा गांधी के रूप में एक महामानव ने जन्म लिया। उन्होंने सत्य और अहिंसा जैसे महामंत्र का ज्ञान देकर पूरी दुनिया को एक नई दिशा दे दी। आज पूरे विश्व में महात्मा गांधी को बड़े ही आदर और सम्मान के रूप में देखा जाता है। उनकी जितनी प्रशंसा और समर्थन भारत में लोग करते हैं, उससे कई गुना ज्यादा विदेशों में भी उनका सम्मान है।
उनके बताए हुए रास्ते से चल कर ही हम विश्व की तमाम समस्याओं आतंकवाद, हिंसा, रंगभेद आदि से मुक्ति पाई जा सकती है। इसीलिए भारत ही नहीं अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में वहां के लोगों ने बापू की प्रतिमाएं लगा रखी है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अभिनय सिंह चौहान, महामंत्री अर्पित अवस्थी, निहाल उपाध्यक्ष, अभय सिंह व समस्त मंडल पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।