
जाने-माने समाजसेवी व समाज सुधारक एवं लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता के निधन के उपरांत विशाल भंडारा।
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी और समाज सुधारक तथा लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्त के निधन के उपरांत उनकी आत्मा की शांति के लिए यहां भौसी (जनई) स्थित स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी के आश्रम में आज भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसने क्षेत्र ही नहीं आसपास के जिलों तक के हजारों लोगों ने आकर श्री गुप्त को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
आपको बता दें कि, भौसी आश्रम के लिए स्वर्गीय सत्यनारायण गुप्त ने अपने जीवन काल में ही न केवल अपने निजी 10-12 बीघे जमीन दान की थी, बल्कि यहां पर भव्य मंदिर और अन्य निर्माण कार्य कराया था। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार मरणोपरांत उन्हें यहां समाधि दी गई थी, और उन्हीं की याद में आज भंडारे का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सदर विधायिका आदिति सिंह, बछरावां विधायक राम नरेश रावत, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, बछरावां के वरिष्ठ व्यवसाई शशिकांत मिश्रा, भाजपा नेत्री अनीता श्रीवास्तव, सपा नेता डॉक्टर माताफेर सिंह, भाजपा नेता शरद सिंह, बछरावां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय दउवा, सपा नेता सुधीर साहू, भाजपा नेता सुनील मौर्य, भाजपा नेता पवन साहू, सपा नेता संत कुमार चौधरी समेत बड़ी तादाद में लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय सत्यनारायण गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।