
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की एक बैठक मंडल अध्यक्ष शिवम मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से रामबाबू शर्मा, आयुष चौधरी, मृत्युंजय दीक्षित को मंडल उपाध्यक्ष एवं दिव्यांशु जयसवाल को महामंत्री, यस बाजपेई, आदित्य सिंह व आशुतोष सिंह को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया। जबकि मंडल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अविरल मिश्रा को दी गई तथा कार्यालय प्रभारी विनीत तिवारी को बनाया गया। इसके अलावा तुषार गुप्ता, अखिलेश भारती को सोशल मीडिया प्रभारी पद की जिम्मेदारी दी गई। इसी के साथ संदीप मौर्या, उत्कर्ष मिश्रा, शिवा बाजपेई, दुर्गेश सैनी, विजेंद्र विश्वकर्मा, सतनारायण, साजन निर्मल, शुभम चौधरी तथा अजीत मिश्रा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
आपको बता दें कि, मंडल अध्यक्ष शिवम मिश्रा ने बताया कि, इन सभी पदाधिकारियों का चयन रायबरेली भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष निखिल पांडे के निर्देशन में संपन्न हुआ।