
●रायबरेली में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया मंडल अध्यक्षों का सम्मान।
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज के ब्लॉक सभागार में पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा द्वारा मंडल अध्यक्षो समेत मंडल टीमों का सम्मान समारोह किया गया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राधेश्याम सोनी, क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र अभिलाष चंद्र कौशल, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पवन साहू की मौजूदगी में मंडल अध्यक्षों एवं मंडल टीमों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
आपको बता दें कि, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने कहा कि, कार्यकर्ताओं से ही किसी भी पार्टी का विकास संभव है, और हमारे कार्यकर्ता किसी से कम नहीं है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने कहा कि, मंडल सेक्टर बूथ कमेटी की सक्रियता से ही भाजपा मजबूत पार्टी बनी है। इससे कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए, उन्होंने कहा कि, पार्टी में एक कुशल संगठन कर्ता एवं गांव-गांव में भाजपा की अलख जगाने वालों को सम्मानित करना पार्टी का नैतिक कर्तव्य है।
कार्यक्रम में मौजूद पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता एक दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नारों को सफल बनाने के लिए सरकार की नीतियों को गांव-गांव पहुंचाने का कार्य करता है, इसलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।
श्री साहू ने कहा कि, हम सब अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए यहां इकट्ठा हुए हैं। भाजपा एक परिवार है, यहां सब कोई एक समान है, न कोई छोटा है और न ही बड़ा है। यही भाजपा की सर्वाधिक महत्वपूर्ण ख़ूबी है। भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है।
इस मौके पर महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, पहरेमऊ मंडल अध्यक्ष सहित जिला प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा, अशोक वर्मा, अखिलेश मौर्या आदि बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।