
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज ब्लॉक सभागार में नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस पर रायबरेली की भाजपा महिला मोर्चे द्वारा भी एक कार्यक्रम का आयोजन कर आंगनबाड़ी कार्यकर्तिओं, आशा बहुओं और महिलाओं को सम्मानित किया गया।
आपको बता दें कि, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेत्री किरण सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए रिकॉर्ड तोड़ काम किए हैं। जिसका परिणाम है कि, महिलाएं सरकारी सेवाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा बलों और पुलिस जैसे विभागों में नेतृत्व कर रही हैं। इसके अलावा राजनीति, विज्ञान, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ी हुई है। उन्होंने कहा कि, मुस्लिम समाज की महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुरीति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही निजात दिलाई है।
इसी क्रम में बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। आज महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। जितनी भी सरकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है, उनमें महिलाओं को प्रमुखता दी जा रही है। उन्होंने कोरोना महामारी से निपटने के लिए उल्लेखनीय काम करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्तिओं तथा आशा बहुओं की भी तारीफ की, और उन्हे दुपट्टे उढ़ाकर सम्मानित भी किया, तथा भरोसा दिलाया कि, उनके हितों के लिए लगातार काम करते रहेंगे।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुधा अवस्थी ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि, अब वक्त आ गया है कि, महिलाओं को आगे बढ़ चढ़कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यक्रमों की जन-जन में जाकर चर्चा करनी चाहिए, तथा भाजपा को निरंतर मजबूत करना चाहिए।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, भाजपा नेता पवन साहू, जिला महामंत्री दिनेश त्रिपाठी, जिला प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा, रश्मि, उमा सिंह, श्वेता सिंह, रिचा वर्मा, प्रीति पांडेय, सुमन अवस्थी, महिमा अग्रवाल, वंदना सिंह, उमा सिंह, स्वाति सिंह आदि ने भी संबोधित कर अपने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने किया।