
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: 24 घंटे से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण परिषदीय विद्यालयों में बड़ी मात्रा में जलभराव हो गया है। आने-जाने का मार्ग अवरुद्ध है। विद्यालयों में कई जगह पेड़ गिर गए हैं। कच्चे रास्ते बह गए हैं। पक्की सड़कों के गड्ढों में भी पानी भर गया है।
आपको बता दें कि, महराजगंज ब्लॉक के जियापुर शिवगढ़ जैसे विद्यालय पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। अधिकतर विद्यालयों में पानी टपक रहा है। इस हालत में बच्चों का विद्यालयों तक पहुंचना परेशानी का सबब बन सकता है।
— विनोद अवस्थी अध्यक्ष UPPSS महराजगंज रायबरेली (@VinodAw76737030) September 16, 2021
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अवस्थी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व शिक्षकों ने जिलाधिकारी रायबरेली व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली को ट्वीट करके फौरी राहत के तौर पर 18 सितंबर तक विद्यालयों को बंद रखने की मांग की है।