
सार………..
प्रियंका गांधी ने रविवार को रायबरेली के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष कमेटी के साथ बैठक की। बैठक में प्रियंका ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए साफ किया कि, पार्टी के लिए नहीं देश के लिए चुनाव लड़ें, साथ ही राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि, सरकरा को न जनता के मुद्दों की समझ है, और न ही उनसे कोई सरोकार है, बस झूठे विज्ञापन और हवाई दावों की सरकार है।
विस्तार………
शिवाकांत अवस्थी
अमेठी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पूरे 22 महीने के बाद अमेठी के आकस्मिक दौरे पर रविवार देर शाम पहुंची। उन्होंने यहां मोहनगंज के टोडर गांव में उस परिवार से मुलाकात किया, जहां 6 दिन पूर्व कच्ची दीवार गिर जाने से तीन मासूमों की मौत हो गई थी। प्रियंका ने परिवार वालों को सांत्वना देते हुए कहा कि, वो परिवार के साथ खड़ी हैं, जो भी मदद होगी उसे करेंगी।
आपको बता दें कि, 6 सितंबर को मोहनगंज थाना क्षेत्र के टोडरपुर मजरे जमुरवां गांव में बारिश के चलते कच्चे मकान की दीवार ढह गई थी। पास में ही खेल रहे बच्चे इसकी चपेट में आ गए थे। जिसमें वंश (8) पुत्र श्यामलाल, दिव्यांशु (6) पुत्री राजेश, सत्यम (10) पुत्र शिवराज, आशीष (10) पुत्र श्यामलाल, शिवा (10) पुत्र राम बाबू मलबे में दब गए थे, जिसमें तीन मासूमों की जान चली गई थी।
इससे पहले 23 जनवरी 2020 को प्रियंका मां सोनिया गांधी के साथ अमेठी के दौरे पर आईं थीं। प्रियंका अमेठी के भरेठा गांव में सड़क दुर्घटना में मारे गए एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद पहुंची थीं और परिवार के सदस्यों से शोक व्यक्त किया था।
आपको यह भी बता दें कि, प्रियंका गांधी ने रविवार को रायबरेली के जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष कमेटी के साथ बैठक की। बैठक में प्रियंका ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए साफ किया कि, पार्टी के लिए नहीं देश के लिए चुनाव लड़ें, साथ ही राज्य सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि, सरकरा को न जनता के मुद्दों की समझ है, और न ही उनसे कोई सरोकार है, बस झूठे विज्ञापन और हवाई दावों की सरकार है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी यूपी में पार्टी के चुनाव अभियान का एक तरह से आगाज कर चुकी है। यूपी के दौरे पर आईं प्रियंका गांधी वाड्रा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात कर रही हैं तो वहीं नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ फोटो खींचवाकर उनका उत्साह बढ़ाने की भी कोशिश कर रही हैं। प्रियंका गांधी जिलेवार समीक्षा बैठकें भी करने वाली हैं।
रायबरेली में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के बाद प्रियंका गांधी रविवार की देर शाम अमेठी पहुंचीं। अमेठी पहुंचने के बाद एसके इंडिया से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी लगातार चुनावी तैयारी में जुटी हुई है। उन्होंने दावा किया कि, हमने लगातार चुनावी तैयारी पर फोकस किया है, और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार मीटिंग्स की हैं।
बीजेपी की ओर से लगातार कांग्रेस पर हो रहे हमलों को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि, यह तो वक्त ही बताएगा कि, किसका अस्तित्व है और किसका नहीं। सीएम योगी की ओर से अखिलेश यादव को लेकर दिए गए अब्बा जान वाले बयान पर प्रियंका गांधी कुछ भी कहने से बचती नजर आईं।
प्रियंका गांधी इससे पहले दो दिन तक लखनऊ में मैराथन बैठकें करती रहीं। उन्होंने रायबरेली की सीमा में प्रवेश करते ही चुरुवा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ प्रियंका गांधी ने रायबरेली दौरे की शुरुआत की। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस बीच प्रियंका के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में झड़प भी देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।