
शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर स्थित चुरुआ बॉर्डर पर हनुमान मंदिर में मत्था टेका उसके बाद उन्होंने पूजा अर्चना की इसके उपरांत कांग्रेसियों द्वारा अपनी नेता का भव्य स्वागत किया गया।
आपको बता दें कि, प्रियंका गांधी वाड्रा के आगमन की खबर सुनकर चुरुवा बॉर्डर पर कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील पासी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी साहबशरन पासी ने अपने समर्थकों के साथ फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। अपने दो दिवसीय दौरे से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने चिरुवा स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर बजरंगबली के दर्शन किए। जिसके बाद वे रायबरेली के 2 दिवसीय दौरे पर निकल पड़ी। यहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही पदाधिकारियों संग चर्चा किया।
आपको यह भी बता दें कि, विधानसभा चुनाव हों या फिर लोकसभा चुनाव, रायबरेली आने वाले सभी बड़े नेता चुरुवा हनुमान मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लेते हैं। पुजारी अनूप अवस्थी ने उन्हें पूजा करवाई। प्रियंका गांधी ने पुजारी को दक्षिणा दी। पुजारी ने प्रियंका से कहा संगठन मजबूत करना है और चुनाव में जीत हासिल करनी है, तो रायबरेली में आपको रहना पड़ेगा। प्रियंका गांधी ने पुजारी से वादा किया कि, वे अधिक से अधिक रायबरेली आने की कोशिश करेंगी।
यहां रायबरेली में उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान कई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। वरिष्ठ कांग्रेसियों की आपस में जमकर कहासुनी हुई। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत प्रताप सिंह और क्षेत्रीय पुलिस ने कांग्रेसियों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसके बाद वह भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंची। जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। प्रियंका से मिलने के लिए गेस्ट हाउस में भीड़ लगी रही।
पुजारी ने कहा लोग प्रधान के पद तक नहीं छोड़ते हैं आप की माने तो प्रधानमंत्री का पद ठुकरा दिया: पुजारी ने कहा कि, यूपी में कांग्रेस का मुख्यमंत्री और देश में कांग्रेस का प्रधानमंत्री बनें। इसकी वे हनुमान जी से प्रार्थना करते है। लेकिन इसके लिए आपको यहां बार-बार आना होगा। पुजारी ने कहा कि, जितना अच्छा काम आपके परिवार ने किया उतना किसी ने भी नहीं किया। लोग प्रधान का पद तक नहीं छोड़ते हैं, पर आपकी माता जी ने तो प्रधानमंत्री का पद ठुकरा कर बहुत बड़ा काम किया है। आपके परिवार से प्रधानमंत्री बने। आपके परिवार ने देश के लिए बहुत बलिदान किया है।
प्रियंका के पूरे कार्यक्रम कार्यक्रम की रूपरेखा:
1-चूरुवा बॉर्डर से भूएमऊ तक स्वागत कार्यक्रम।
2-जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष,न्याय पंचायत। अध्यक्ष,नगर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक।
3-शहर कांग्रेस कमेटी और वार्ड अध्यक्ष के साथ बैठक।
4-फ्रंटल, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के साथ बैठक।
5-दोपहर का भोजन।
6-पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, वरिष्ठ कांग्रेस जनों के साथ बैठक।
7-सदस्य जिला पंचायत के साथ बैठक।
8-रात्रि विश्राम।
13 सितंबर का कार्यक्रम: 1-कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्र वासियों से मुलाकात और लखनऊ प्रस्थान।