
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ने प्रबुद्ध वर्ग का आवाहन किया, और कहा कि, वह अपनी मेधा शक्ति का प्रयोग नए भारत के निर्माण में लगाकर भारत को विश्व गुरु के मंच पर बैठाने के नरेंद्र मोदी के प्रयास को सफल बनावे। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध समाज की स्वाभाविक पार्टी है, जबकि अन्य पार्टियों में प्रबुद्ध वर्ग का न तो सम्मान है, और न ही अन्य पार्टियों को प्रबुद्ध समाज से कोई लेना-देना है। उन्होंने प्रबुद्ध जनों के सम्मेलन में देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रबुद्ध समाज के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी।
आपको बता दें कि, यहां क्षेत्र पंचायत के सभागार में आयोजित पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि, आज के दौर में डॉक्टर वैज्ञानिक इंजीनियर अधिवक्ता शिक्षक पत्रकार यह सभी लोग प्रबुद्ध वर्ग के रूप में जाने जाते हैं। इनके ऊपर समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारियां हैं। यह देश और प्रदेश की दिशा निर्धारित करते हैं, उन्होंने कहा कि, संघ परिवार और भाजपा के संगठन में अधिकतर लोग प्रबुद्ध समाज से ही है, जिसकी वजह से भाजपा की सोच राष्ट्रवादी सोच ही है। जबकि अन्य दल प्रबुद्ध वर्ग को भी वोट बैंक बनाने की साजिश रचकर समाज को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।