
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज पुलिस ने धोखाधड़ी कर एक महिला के खाते से धन निकाल लिए जाने के मामले में वांछित पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी मजरे अतरेहटा की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पासी ने अपने दो सहयोगियों से साथ मिलकर उसे सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर चेक पर साइन करवा लिए थे, बाद में उसी चेक का प्रयोग करते हुए उसके खाते से ₹3,00000 दूसरे के नाम ट्रांसफर करा लिए थे। मामले में पुलिस ने तहरीर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य रूप से वंचित राजेंद्र पासी पुत्र रामसेवक निवासी बलीपुर मजरे जनई थाना महराजगंज जो इसी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुका है, को गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या 206/2021 धारा 406, 420, 504, 506 और एससीएसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।