
रजनीकांता अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिले इकाई के पदाधिकारियों ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे महराजगंज नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है, मैं जिले के उन सभी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाता हूं कि, महराजगंज कस्बे के व्यापारियों के सम्मान के लिए शासन व प्रशासन से हर स्तर पर व्यापारियों के सम्मान की लड़ाई लड़ूंगा और व्यापारियों के हित की बात करूंगा। यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे के सुविख्यात दानेश्वर मंदिर परिसर पर नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष के सम्मान समारोह के दौरान अध्यक्ष अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू सिंह उपस्थित व्यापारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, विगत एक माह पूर्व से नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी, जिसको गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा ने महराजगंज कस्बे के अश्वनी सिंह उर्फ पिंटू सिंह तथा नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कर्मठ व युवा नेता प्रिंसू वैश्य को महामंत्री के पद पर मनोनीत कर कस्बे वासियों को एक युवा ऊर्जावान पदाधिकारी देकर सराहनीय कार्य किया है।
इस मौके पर कस्बे के व्यापारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर व मुंह मीठा करा कर स्वागत व सम्मान किया। इस मौके पर नगर महामंत्री प्रिंसू वैश्य, कोषाध्यक्ष मानस वैश्य, युवा इकाई नगर अध्यक्ष अंकुर गुप्ता, युवा महामंत्री अनस सिद्दीकी सहित बड़ी तादात में व्यापारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया।