
शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: ऊंचाहार विधानसभा के जगतपुर ब्लाक के एक ऑटोमोबाइल्स में आज भाजपा नेता अतुल सिंह द्वारा आयोजित नि:शुल्क ट्राई साइकिल, व्हील चेयर,बैशाखी,छड़ी आदि परीक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने कहा कि, दिव्यांगजनों के लिए अतुल सिंह हमेशा काम करते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा है कि, दिव्यांगजन भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अतुल सिंह हमेशा गरीबों के लिए काम करते रहते हैं।इसके पहले भी अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा में ट्राई साइकिल,व्हीलचेयर आदि उपकरण नि:शुल्क वितरित कराया था। इनके इस कार्य के लिए मैं सराहना करता हूं।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता अतुल सिंह ने कहा कि अभी तक गौरा व डलमऊ ब्लाक में 182 दिव्यांगजनो का पंजीकरण एवं ऊंचाहार व रोहनिया में 222 दिव्यांगजनो का परीक्षण हुआ है।आज जगतपुर ब्लाक में परीक्षण है।इसके बाद अक्टूबर में दिव्यांगजनों को व्हील चेयर,ट्राई साइकिल,वैशाखी,छड़ी आदि आवश्यक उपकरण नि:शुल्क वितरित किया जाएगा।श्री सिंह ने कहा कि, हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि, दिव्यांग जनों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए और उन्हें हर संभव सहायता की जाए।ऊंचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह हैं।मैं हमेशा उनकी सेवा में लगा रहता हूँ।जगतपुर शिविर में 126 दिव्यांगो का पंजीकरण हुआ।
कार्यक्रम का संचालन अरुण सिंह ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डीएन पाठक,ज़िला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह,जगतपुर मंडल अध्यक्ष विनायक सिंह,ऊंचाहार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,ज़िला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू सिंह,राकेश सिंह भदौरिया,रुद्राराज सिंह चौहान,रामदत्त पाण्डेय,अरुण सिंह,अम्बिका चौधरी,कप्तान सिंह,अमरेश सिंह, राजपाल सिंह,बबलू चौधरी,पप्पू मिश्रा,शिवदीन,मनोज कुमार,राम बहादुर,केपी चौधरी,सनी सिंह,विमल यादव,देवेन्द्र सिंह,अनिल यादव,अजय गौतम,शुभम सिंह,राज नारायण बाजपेयी,कलराज मिश्रा,योगेंद्र सिंह,वीरेंद्र साहू,विमलेंद्र बाजपेई,अभिषेक सिंह,सौरभ सिंह,भोला साहू,राधेश्याम यादव,राकेश सोनी,गब्बर यादव,देशराज पटेल,चिकित्सा अधीक्षक,दिव्यांगजन अधिकारी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।