
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आगामी 26 अगस्त 2021 को दिन में 1:00 बजे क्षेत्र के जाने-माने धार्मिक स्थल बाबा ओरी दास की कुटी प्रांगण मोन में आल्हा गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें प्रदेश के ख्याति प्राप्त आल्हा गायक शामिल होंगे और आल्हा गायन प्रस्तुत करेंगे।
आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम के आयोजक पूर्व प्रधान रामचंद्र सिंह उर्फ श्यामू सिंह ने पत्रकारों को दी है। उन्होंने यह भी बताया कि, आल्हा कार्यक्रम में श्रोताओं के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि, भारी से भारी तादात में आल्हा गायन के कार्यक्रम का आनंद उठाने के लिए आयोजन स्थल पर पहुंचे।