
देश व समाज के विकास में पत्रकार व पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका-स्वामी प्रसाद मौर्या
शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: प्रदेश के श्रम एवं सेवा योजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, सरकार की कल्याणकारी योजनाए को आमजन तक पहुचाने में मीडिया की अहम भूमिका है, जो किसी से छिपी नही है। इसके साथ ही लोगों को जब न्याय नही मिल पाता है, या उनकी बात कोई नही सुनता है तब पत्रकार की लेखनी न्याय दिलाने के लिए आगे बढ़ती है। देश व समाज के विकास में पत्रकारों व पत्रकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।
आपको बता दें कि, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कहा कि, इलेक्ट्रानिक्स मीडिया तो अभी जल्दी आया है, इससे पूर्व प्रिन्ट मीडिया ने अपने सशक्त समाचारों विचारों से लोगों को जागरूक कर आगे बढ़ाने का कार्य कर देश व समाज के विकास में योगदान दिया है, जो आज भी कर रहे है। समाचार पत्र, पत्रिका का क्लेवर, फोटो सेटिंग, समाचार का रचनात्मक, सकारात्मक, विश्वनियता, पारदर्शिता, विस्तृत अन्दाज, फोटो, गुणवत्ता, निष्पक्षता, सत्यता, नियमितता आदि, सबका साथ सबका विकास वाली पठनीय साम्रगी को पाठक पसंद करते है। समाचार पत्रों प्रिन्ट मीडिया का भविष्य, भूत, वर्तमान उज्जवल रहा है आगे भी उज्जवल रहेगा।
उन्होंने कहा कि, पत्रकारिता का महत्व इसलिए अधिक है कि, पत्रकार या उनके संवादसूत्र दूर दराज क्षेत्रों में समाज के अंतिम व्यक्ति से पैठ बनाकर उसका दुख दर्द, परेशानी आदि को जानकर समाचार पत्र में स्थान देकर शासन प्रशासन के सम्मुख लाकर समस्या का निवारण दुख दर्द दूर करने में अहम रोल निभाते है। प्रदेश के श्रम एवं सेवा योजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने यह उदगार यू0पी0 जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की इकाई द्वारा मनिका रोड स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकार सम्मेलन व गोष्ठी के अवसर पर व्यक्त किए है।
श्रममंत्री ने कहा कि, कई बार बहुत सी जानकारी मीडिया प्रतिनिधियोें से ही आसानी से मिल जाती है जोकि कानून व शांति व्यवस्था को सुदृढ रखने में बहुत ही कारगर होती है। प्रतिस्र्पधा के क्षेत्र में तीन बाते विन्रमता, कर्मण्यता, निष्पक्षता को तीन मंत्र ध्यान में रखकर मेहनत, लगन से कार्यो को कर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि, प्रदेश व केन्द्र सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्रों के साथ सभी के साथ देश व प्रदेश को विकास की ओर आगे ले जा कर सभी को समृद्धिशाली बनाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि, समय-समय पर मीडिया कार्मिकों का होने के साथ ही चिंतन मंथन के साथ ही दशा/दिशा पर भी मंथन हो। दुनिया में भारत एक ऐसा देश है जहां लोकतंत्र सशक्त है। देश का सशक्त लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जहां सारे स्तम्भ अपनी जगह खड़े होकर देश को अगे बढ़ा रहे है, वहीं चैथा स्तम्भ भी देश को निरन्तर सशक्त कर रहा है। लोकतंत्र में व्यवस्था मजबूत रहे इसके लिए सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष भी मजबूत रहे, परन्तु विपक्ष जनता के बीच जाने में भय खा रहा है, विपक्ष निरन्तर कमजोर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि, संवेदनशीलता रहे निरकुशलता न रहे। देश को निष्पक्ष रूप से कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से पार्दशिता के साथ देश में मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ दिलाये जाने का कार्य लाभार्थियों में कर रही है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया, निष्पक्ष रूप से लोगों को योजनाओं का लाभ पहुचाया, यह काम मोदी और योगी की सरकार द्वारा किया गया है।
आयोजित कार्यक्रम के सयोजक व जनपद के मान्यता प्राप्त पत्रकार राधेश्याम लालकर्ण ने कहा कि, मीडिया समाज की समस्याओं को उजागर करने में जहां आगे आते हैं, वहीं विकास व रचनात्मक कार्यो सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, कार्यकर्मो, उपलब्धियों का बखान कर उसका आमजनों को लाभान्वित करने में भी सहयोग करते है।
उन्होंने कहा कि, पत्रकारिता एक बडी शक्ति व ताकत है देश के महान नेता गांधी जी, बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, जवाहर लाल नेहरू, अटल बिहारी बाजपेई आदि पत्रकारिता से जुडे थे, जिसके माध्यम से समाज को जागरूक कर अंग्रेजों के खिलाफ जनमत तैयार करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। परिणामस्वरूप देश को आजादी शीघ्रातिशीघ्र मिली है। अब जिम्मेदारी है कि, इसके निर्माण और विकास, उन्नति में अग्रणी भूमिका निभाई जाये, साथ ही समाज में व्यापक अन्धविश्वास, पाखण्ड, कुरीतियों, असमानता आदि के विरूद्ध जागरूकता पैदा कर इसको जड से समाप्त किया जाये, तथा रचनात्मक, सकारात्मक कार्यो से देश व समाज के विकास के साथ ही राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को अधिक मजबूत प्रदान करने में सहयोग दें। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वन संरक्षण आदि के लिए भी जागरूकता कर संरक्षण किया जाये।
श्रम एवं सेवा योजन मंत्री ने अपने सम्बोधन से पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दर्जनों पत्रकारों व समाज सेवियों को शाल आदि भेटकर सम्मानित भी किया गया। जादूगर अजय द्वारा मंत्री श्रम को डिब्बे में दूध डालकर उसकी माला बनाकर पहनाकर जादूई विधा से स्वागत व सम्मान किया।
इस मौके पर यू0पी0 जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की इकाई के पदाधिकारियों द्वारा श्रम मंत्री को सरकार द्वारा कोरोना काल में मृत्यु हुए पत्रकारों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने पर सरकार का अभार प्रकट किया। इसके अलावा पत्रकारों की कल्याण के लिए मांगो का ज्ञापन भी दिया। कार्यक्रम का संचालन एस0के0 सोनी द्वारा किया गया।
इस मौके पर उपनिदेशक सूचना प्रमोद कुमार, चैयरमेन जिला बाल कल्याण समिति ओ पाण्डेय, मिलिन्द, आनन्द कर्ण, अवतार सिंह छाबड़ा, वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब महराजगंज के संरक्षक सुभाष पांडेय, अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, महामंत्री शिवाकांत अवस्थी, अमर प्रताप सिंह, आकाश तिवारी, विजय धोनी, मनोज कुमार, तेजभान, दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बन्धुओं के अलावा जिला महामंत्री संजय सिंह, सुगरजीत सिंह तनेजा, सारिका, राजकुमारी आदि भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी राधेश्याम लाल कर्ण द्वारा श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या को स्मृति चिन्ह व शाल आदि भेट कर सम्मानित किया गया।