रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीते बृहस्पतिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक राजाराम त्यागी के भतीजे सुरेश कुमार त्यागी के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को बछरावां विधायक राम नरेश रावत पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह के अलावा सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के रूप में बछरावां विधानसभा के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक जताया।
आपको बता दें कि, इसके अलावा पूर्व भाजपा नेता डॉक्टर मातादीन पासी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी शाह मोहम्मद उर्फ कुनई, कुसुब चौधरी, पुष्कल सिंह, रिटायर्ड एडीओ पंचायत रामप्यारे सिंह, रिटायर्ड प्रधानाध्यापक रामप्रकाश पासी आदि ने गहरा शोक जताया है।