
अमावा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह भोले व राजकुमार सिंह ने गंगा मां की आरती कर विद्वानों का लिया आशीर्वाद।
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: अमावा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में क्षेत्र के युवा समाजसेवी राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा सहित कई युवा नेताओं ने डलमऊ जाकर मां गंगा की आरती में भाग लिया, और विधिवत पूजा अर्चना करते हुए मां गंगा की आरती की।
आपको बता दें कि, इस मौके पर राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा ने कहा कि, गंगा मां हमारी सभ्यता और संस्कृति की वाहक है। करोड़ों वर्षों से मां गंगा मोक्षदायिनी और करोड़ों लोगों की जीवनदायिनी मां के रूप में हम भारतवासियों के जीवन का महत्वपूर्ण अंग बनी हुई है। मां गंगा पवित्र रहे, स्वच्छ रहे, अविरल रहे, इसके लिए हम सबको प्राण प्रण से मां गंगा की सेवा करते रहना चाहिए। वह अपने आप को परम सौभाग्यशाली समझते हैं कि, उन्हें मां गंगा की आरती करने का सौभाग्य मिला है।
इसी क्रम में अमावा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि, भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा गंगा जी को स्वच्छ रखने के लिए नमामि गंगे परियोजना चलाकर ऐतिहासिक काम किया गया है। भाजपा सरकारों के प्रयास से आज गंगा का जल स्वच्छ और प्रदूषण हीन हो गया है। हम सब भारतीयों का कर्तव्य है कि, भारत सरकार और केंद्र सरकार के प्रयासों में भागीदारी करते हुए गंगा को स्वच्छ निर्मल तथा प्रदूषण मुक्त रखने में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में युवा नेता प्रशांत सिंह भोले ने भी मां गंगा की आरती करते हुए कहा कि, गंगा देशवासियों का जीवन है, ऐतिहासिक रूप से तो महत्व है ही, धार्मिक और पौराणिक रूप से भी गंगा जी का बहुत बड़ा महत्व है।
इस मौके पर युवाओं ने गंगा आरती करने के उपरांत मौजूद विद्वानों का आशीर्वाद भी लिया।